मोतिहारी, अप्रैल 4 -- मोतिहारी। निजी क्षेत्र की कम्पनी एसआईएस इंडिया लिमिटेड जिले के पंद्रह प्रखंडों में जाॅब कैम्प लगायेगी। जिला नियोजन पदाधिकारी अंकित राज ने बताया कि कम्पनी के प्रतिनिधि साक्षात्कार के आधार पर आठवीं से लेकर इंटर पास युवाओं का चयन सुरक्षा जवान,सुरक्षा सुपरवाईजर तथा सुरक्षा अधिकारी के पदों पर करेंगे। उन्होंने बताया कि इसके लिए 6 अप्रैल को मोतिहारी सदर प्रखंड,7 को सुगौली, 8को रक्सौल, 9को तुरकौलिया, 10 को ढाका,11को केसरिया, 13 को चकिया,15 को हरसिद्धि, 16 को रामगढवा, 17 को अरेराज, 18को कल्याणपुर,20को नरकटिया, 21 को केसरिया, 22 को चिरैया तथा 24 अप्रैल को मधुबन प्रखंड मुख्यालय में जाॅब कैम्प लगाया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.