गंगापार, अप्रैल 5 -- फॉर्मर रजिस्ट्री का कार्य शत प्रतिशत पूर्ण करने को लेकर एसडीएम सुरेन्द्र प्रताप यादव ने अधिकारियों व राजस्वकर्मियों के साथ बैठक कर कहा कि वह फॉर्मर रजिस्ट्री के काम को किसी भी दशा में शत प्रतिशत पूर्ण करें। इस कार्य को पूर्ण कराने के लिए राजस्व निरीक्षकों व लेखपालों की टीम बना दी गई है। टीम निर्धारित समय के अनुसार क्षेत्र के विभिन्न गांवों में शिविर लगाकर इस कार्य से वंचित किसानों से जरूरी कागजात लेकर मौके पर ही ऑनलाइन फार्मर रजिस्ट्री कर देगी। बैठक में रहे नायब तहसीलदार मेजा नंदलाल ने बताया कि तहसील मेजा में फॉर्मर रजिस्ट्री का कार्य अस्सी फीसदी पूर्ण हो चुका है। बैठक में तय हुआ कि बीस फीसदी कार्य का पूर्ण करने के लिए छह अप्रैल से 15 अप्रैल के बीच अभियान चलाकर कार्य को पूर्ण कर लिया जाएगा। बताया कि राजस्व निरीक्षक को...