गाजीपुर, अप्रैल 4 -- जमानियां। स्कूल चलो अभियान के तहत कंपोजिट विद्यालय हेतिमपुर में जागरूकता रैली निकाली गई। उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया के नेतृत्व में आयोजित रैली एनएच-24 स्थित पांडेय मोड़ तक पहुंची। रैली का उद्देश्य 6 से 14 वर्ष तक के सभी बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करना और उन्हें शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना रहा। रैली के दौरान 'सब पढ़ें, सब बढ़ें' और 'आधी रोटी खाएंगे, स्कूल जरूर जाएंगे' जैसे नारों से लोगों को जागरूक किया गया। शिक्षकों, छात्रों, ग्राम प्रधानों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की संयुक्त भागीदारी रही। एसडीएम ने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि यह अभियान साक्षरता बढ़ाने, ड्रॉपआउट बच्चों को स्कूल लाने और बाल विवाह रोकने में सहायक है। खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि अभियान का लक्ष्य अधिक से अधिक नामां...