गोरखपुर, मई 18 -- गोरखपुर, निज संवाददाता पेट्रोल और डीजल की किल्लत के बीच खपत में जबरदस्त इजाफा हुआ है। बरगदवा स्थित एक पेट्रोल पंप के संचालक के अनुसार, पहले एक टैंकर पेट्रोल डीजल खत्म होने में दो से तीन दिन लगता था। अब 20 केएल का एक टैंकर 6 से 7 घंटे में खत्म हो जा रहा है। वहीं, स्पोर्ट्स कॉलेज स्थित पेट्रोल पंप के संचालक ने बताया कि एक टैंकर गाड़ी सुबह 7 से 12 बजे तक खत्म हो जा रही है। यह भी पढ़ें- पंपों पर सीमित मात्रा में दिया जा रहा डीजलस्थिति के कारण पंप संचालकों के अनुसार, इस स्थिति के कारणों में से एक देहात क्षेत्र से शहर आकर लोगों द्वारा अपनी टंकी फुल कराना भी है। बरगदवां के तीनों पेट्रोल पंपों पर मानीराम, पीपीगंज से लोग आकर पेट्रोल और डीजल ले जा रहे हैं। यही हॉल मेडिकल कॉलेज और खजांची रोड स्थित पेट्रोल पंप पर भी भटहट से आकर लोग ...