श्रावस्ती, मार्च 27 -- श्रावस्ती। 132 केवी विद्युत उपकेन्द्र भिनगा पर अनुरक्षण कार्य के लिए 132 केवी मेन बेस का रविवार को श‌टडाउन रहेगा। अधिशासी अभियन्ता ने बताया कि सुबह छह बजे से नौ बजे तक शटडाउन लिया जाएगा। जिसके चलते इस अवधि में 33 केवी पोषक भिनगा टाउन, इकौना, कोर्ट, उरलेहवा, बौद्ध स्तूप व लक्ष्मनपुर उपकेन्द्र से मिलने वाली क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दिन लोग पानी संबंधी जरूरी काम इससे पहले समय में ही पूरा कर लेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...