वाराणसी, फरवरी 11 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। बीएचयू के मेडिसिन विभाग के मधुमेह रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिषेक पांडेय ने कहा कि छह घंटे से कम और नौ घंटे से अधिक की नींद मधुमेह का खतरा है। उन्होंने कहा कि वजन, मोटापा, ढलती उम्र और शारिरिक क्रिया नहीं करने से भी रोग की चपेट में आ सकते हैं। जनस्वास्थ्य पर विशेष व्याख्यान शृंखला के तहत मंगलवार को आईएमएस बीएचयू की ओर से स्वतंत्रता भवन में संगोष्ठी हुई। डॉ. अभिषेक पांडेय ने कहा कि मधुमेह के ज्यादातर मामले टाइप-2 के होते हैं, जिसका प्रमुख कारण जीवनशैली से जुड़ा होता है। उन्होंने कहा कि अगर समय का अभाव है तो जरूरी नहीं है कि सुबह आधा घंटा टहलें। दस-दस मिनट सुबह, दोपहर और शाम को भी टहल सकते हैं। मेडिसिन विभागाध्यक्ष प्रो. ललित प्रशांत मीना ने कहा कि उच्च रक्तचाप (हाइपरटेंशन) को 'साइलेंट किलर' कहा जाता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.