छह सेमी प्रति घंटा बढ़ रहा गंगा का जल स्तर
भदोही, अगस्त 30 -- सीतामढ़ी, हिन्दुस्तान संवाद। गंगा का निरंतर बढ़ रहा जल स्तर तटीय इलाके में रहने वालों को बेचैन करने लगा है। इन दिनों छह सेमी प्रति घंटा की दर से जल स्तर बढ़ रहा है। जिला प्रशासन की माने तो रविवार की सुबह गंगा का जल स्तर 76. 80 मीटर तक दर्ज हुआ। निरंतर बढ़ रहे जल स्तर को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट है। बाढ़ राहत को जिले में 22 चौकियां स्थापित कर दी गई हैं। बाढ़ चौकी एवं कंट्रोल रूम का निरंतर एडीएम समेत अन्य अधिकारी रिपोर्ट ले रहे हैं। डीघ और औराई ब्लॉक मिलाकर कुल 22 बाढ़ चौकियां स्थापित की गई हैं। प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने की दिशा में निरंतर प्रयास किया जाएगा। सीतामढ़ी केंद्रीय जल आयोग की माने तो गंगा का जल स्तर रविवार को दोपहर तक 76.80 मीटर है। गंगा में चेतावनी बिंदु 80.20 मीटर है। खतरे का बिंदु 81.20 मीटर है। जबकि वर्तमान मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.