गुड़गांव, मई 24 -- गुरुग्राम,दीपक आहूजा । मिलेनियम सिटी के छह सेक्टरों को बिजली कटौती से राहत दिलाने की तैयारी हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम (एचवीपीएन) ने शुरू कर दी है। इसके तहत सेक्टर-75ए में करीब 72 करोड़ रुपये की लागत से 220केवीए क्षमता का नया बिजली घर बनाया जाएगा। इसका टेंडर आवंटित किया जा चुका है। अगले सप्ताह से इसके निर्माण का काम शुरू हो जाएगा। सेक्टर-75ए में नया बिजली घर करीब साढ़े तीन एकड़ जमीन पर तैयार किया जाएगा। मार्च माह में एचवीपीएन ने एक कंपनी को टेंडर आवंटित किया है। इस कंपनी की तरफ से बिजली घर निर्माण के नक्शे मंजूर करवाए जा रहे हैं। एचवीपीएन के अधीक्षक अभियंता केके सरकार के मुताबिक इस बिजली घर का निर्माण जल्द शुरू किया जाएगा। टेंडर आवंटन की शर्तों के मुताबिक 18 महीने के अंदर यह बिजली घर बनकर तैयार हो जाएगा. यह भी पढ़ें- ...