बस्ती, अप्रैल 6 -- भानपुर। भाकियू टिकैत गुट के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सोमवार को एसडीम हिमांशु कुमार को छह सूत्री मांगपत्र सौंपा। दिए गए पत्र में मांग कि सीएचसी भानपुर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती करने, विद्युत उपकेंद्र भानपुर ग्रामीण से रोस्टर प्रणाली के अनुसार बिजली की आपूर्ति और गांवों में मच्छररोधी दवा का छिड़काव कराने सहित अन्य समस्याओं के सामाधान मांग की। भाकियू नेता श्याम नारायण सिंह, रामजीत चौधरी, संत कुमार भारती, आदि उपस्थति रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...