हजारीबाग, मार्च 13 -- हजारीबाग। निज प्रतिनिधि । छह सूत्री मांग को लेकर झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ का अनिश्चितकालीन हड़ताल 12‌ मार्च से शुरू हो गया । इस बाबत शुक्रवार को अपनी मांग को लेकर मनरेगा कर्मी पुराना समाहरणालय स्थित धरना स्थल पर धरना प्रदर्शन कार्यक्रम का शुभारंभ किया । झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के आह्वान पर झारखंड के सभी जिला के मनरेगा कर्मी बीपीओ, एई, जेई , लेखा सहायक, कंप्यूटर सहायक और ग्राम रोजगार सेवक पिछले 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक हड़ताल पर थे । इनके मांगों पर जब सरकार ने ध्यान नहीं दिया तो मनरेगा कर्मी 12 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की घोषणा कर दी । इस मौके पर झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के प्रदेश कोषाध्यक्ष सह हजारीबाग जिलाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार ने कहा कि सरकार के उपेक्षा के कारण मनरेगा कर्मियों...