कन्नौज, दिसम्बर 15 -- हसेरन संवाददाता। समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हसेरन में उत्तर प्रदेश आशा वर्कर के यूनियन तले छह सूत्रीय मांगों को लेकर आशा बहुओं ने सोमवार को प्रदर्शन कर नारेबाजी की। मांगे न पूरी होने पर काम से बहिष्कार करने की भी चेतावनी दी। प्रदर्शन के दौरान मौजूद संगठन की जिला उपाध्यक्ष सुमन देवी व हसेरन ब्लाक अध्यक्ष राधा श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदेश संगठन के आवाहन पर वह छह सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहीं हैं। उनकी प्रदेश सरकार से मांग है कि आशा बहुओं को सरकारी कर्मचारी घोषित किया जाए। उनका मानदेय पच्चीस हजार रूपये किया जाए। उनको जीवन बीमा भविष्य निधि राज्य कर्मचारी घोषित किया जाए। उन्होंने बताया कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं की जाएगीं। तब तक यह प्रदर्शन निरंतर चलता रहेगा। आशा बहुओं ने आरोप लगाया कि उनके बाउचर भी सीएचसी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.