सीतापुर, मई 15 -- मछरेहटा, संवाददाता। मनरेगा ग्रामीण मजदूरों के लिए आय का स्रोत है। पहले कानून में सौ दिन की मजदूरी की गारंटी थी। संगतिन मजदूर संगठन ने कस्बे में भ्रमण कर मनरेगा के फायदे गिनाते हुए ब्लॉक परिसर में राष्ट्रपति को सम्बोधित अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी बाबू राम को छः सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। जिसके माध्यम से कहा कि बीबीजी रामजी कानून को रद्द किया जाए। कार्य में फेस हाजिरी व्यस्था को समाप्त किया जाए। पुरानी सरल व्यस्था लागू की जाए। प्रत्येक मजदूर को प्रति वर्ष तीन सौ दिन काम दिया जाए। मनरेगा मजदूरी बढ़ाकर सात सौ रु किया जाए। मनरेगा में समय से काम व समय से मजदूरी दी जाए। यह भी पढ़ें- मनरेगा को किया जाए बहाल, डीजल पेट्रोल के बढ़े दाम हों वापस मजदूरों का पलायन रोकने के लिए नए नए काम दिये जाये। इस मौके पर राजाराम,सरोजनी,कमला देवी,राम दे...