हरिद्वार, अगस्त 30 -- बिल्केश्वर मंदिर प्रांगण में रविवार को सवर्ण समाज की बैठक आयोजित की गई। इसमें आगामी छह सितंबर को बहादराबाद में होने वाली बैठक में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने और उसे सफल बनाने पर चर्चा की गई। पं. अधीर कौशिक ने कहा कि यूजीसी के नए नियमों को लेकर सवर्ण समाज में भय का माहौल है और युवा चिंतित हैं। सरकार को जनहित को ध्यान में रखते हुए कार्य करना चाहिए। उन्होंने छह सितंबर को बहादराबाद में होने वाली बैठक में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। पंडित पवन कृष्ण शास्त्री ने कहा कि आगामी बैठक में समाज से जुड़े हजारों लोग शामिल होंगे। यह भी पढ़ें- यूजीसी के विरोध में उतरा ब्राह्मण महासभा कार्तिक गिरी और आचार्य विष्णु पंडित ने कहा कि लोगों को जागरूक कर एकजुट किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यूजीसी के नए नियम जनहित में ...