पूर्णिया, सितम्बर 2 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र बिहार विधान परिषद चुनाव 2026 में मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी के उद्देश्य एवं पूर्णिया के शैक्षणिक, सांस्कृतिक व सामाजिक विकास हेतु आगामी छह सितंबर रविवार को कला भवन पूर्णिया में जिला स्तरीय स्नातक संवाद का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। स्नातक संवाद कार्यक्रम की सफलता को लेकर युद्ध स्तर पर तैयारी की जा रही है। स्नातक उत्तीर्ण शिक्षित बेरोजगारों को उनके हक के प्रति जागरूक किया जा रहा है। साथ ही साथ ही शिक्षित बेरोजगारों के प्रति जनप्रतिनिधियों की नीति के प्रति स्नातक उत्तीर्ण बेरोजगार छात्रों के जागरूकता पैदा की जा रही है। शिक्षा शास्त्री रजनीश रंजन ने कहा कि पूर्णिया जिले के सभी प्रखंडों एवं अनुमंडलों में पंजीकृत स्नातक मतदाताओं से संवाद करने हेतु निमंत्रण पत...