वाराणसी, मार्च 3 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। लहरतारा स्थित नई बस्ती में सीवर ओवरफ्लो की समस्या से स्थानीय लोगों के सामने गंभीर संकट खड़ा हो गया है। यह समस्या पिछले छह वर्षों से बनी हुई है, लेकिन बीते दो वर्षों में स्थिति और अधिक गंभीर हो गई है। लहरतारा-कबीर मठ मुख्य मार्ग पर बने मैनहोल की निकासी मेन लाइन से नहीं जोड़े जाने के कारण सीवर का पानी नई बस्ती में बह रहा है। होली जैसे त्योहार के दौरान भी लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। नई बस्ती में रहने वाले 50 से अधिक परिवारों के करीब 200 लोग इस समस्या से प्रभावित हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि बस्ती में सीवर लाइन ही नहीं बिछाई गई है। साथ ही मुख्य मार्ग पर बने मैनहोल को मेन लाइन से न जोड़े जाने के कारण अन्य मोहल्लों का सीवेज उनकी बस्ती में आकर भर रहा है। समस्या के समाधान के लिए ...