रामपुर, फरवरी 17 -- रामपुर। पीएम आदर्श ग्राम योजना में चयनित होने के बाद भी 88 गांवों को पिछले छह साल से बजट नहीं मिला है। हर साल इस योजना में 15 से 20 गांव चयनित तो कर लिए जाते हैं मगर खाते में एक भी पैसा न होने के चलते इन गांवों में समय से विकास कार्य पूर्ण नहीं हो पा रहे हैं। इस साल भी पीएम आदर्श ग्राम योजना में 16 गांवों को शामिल कर लिया गया है। इनमें बिलासपुर के सिकरौरा व चंदेला, मिलक के लोहा पट्टी भागीरथ, विक्रमपुर, पुरैनिया जदीद, जगतपुर, विक्रमपुर, अशोकपुर, रहसैना, सैदनगर ब्लाक का गांव सैदनगर व मानकपुर बंजरिया और विकास खंड शाहबाद क्षेत्र के भवंरकी जदीद, चंद्रपुरा सालिस, रूस्तमपुर, मोतीपुरा, जगेसर शामिल हैं। ये सभी अनुसूचित जाति व जनजाति बाहुल्य गांव हैं। चयनित गांवों में विकास कार्य कराने के लिए 20-20 लाख रुपये दिए जाने का प्राविधा...