छह साल पुराने साइबर ठगी मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार
उरई, जुलाई 4 -- कोंच। संवाददाता कोंच पुलिस ने साइबर ठगी और फर्जीवाड़े के मामले में शनिवार कामयाबी हासिल की। कोतवाली कोंच में दर्ज मुकदमा के तहत वांछित अभियुक्त संजय रविदास निवासी ग्राम महमदपुर, थाना औगारी, जनपद नालंदा (बिहार) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज है। आरोपी पर धोखाधड़ी, जालसाजी, फर्जी दस्तावेज तैयार करने, उनका इस्तेमाल करने तथा साइबर माध्यम से ठगी करने जैसे गंभीर आरोप हैं। गिरफ्तारी की कार्रवाई निरीक्षक राकेश कुमार पांडेय के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम ने लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है तथा आवश्यकता पड़ने पर अन्य आरोपियों की भूमिका की भी पड़ताल की जाएगी।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.