रांची, जून 8 -- रांची। चर्चित अंकुश शर्मा हत्याकांड में मंगलवार को फैसला आएगा। सोमवार को छह साल पुराने मामले में सुनवाई पूरी होने के बाद चिल्ड्रेन कोर्ट ने फैसले की तारीख 9 जून निर्धारित की है। मामले में आरोपी दिव्यांश श्रीवास्तव और आर्यन सिंह उर्फ साहिल ट्रायल फेस कर रहे हैं। दोनों आरोपी घटना के समय नाबालिग होने के कारण चिल्ड्रेन कोर्ट में मुकदमे का सामना कर रहा है। प्राथमिकी के अनुसार, 4 फरवरी 2020 को अंकुश शर्मा का शव बिरला मैदान से बरामद हुआ था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...