छह साल के बच्चे को खेलते समय जहरीले सांप ने काटा, मौत
बलरामपुर, मई 23 -- हर्रैया सतघरवा/बलरामपुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के हरैंया सतघरवा थाना क्षेत्र के रतनवा गांव में शुक्रवार शाम एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहां सर्पदंश से छह वर्षीय बालक की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक बालक के पिता सुधीर उर्फ अंकित तिवारी ने बताया कि उनका पुत्र रचित (6 वर्ष) शुक्रवार शाम घर के बाहर दरवाजे पर खेल रहा था। इसी दौरान अचानक किसी जहरीले सर्प ने उसे काट लिया। परिजन आनन-फानन में बालक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिरसिया ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।मासूम यह भी पढ़ें- छह साल के बच्चे को खेलते समय जहरीले सांप ने काटा, मौत की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.