मधुबनी, जनवरी 31 -- बिस्फी, निज प्रतिनिधि। बिस्फी थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने छह साल के बच्चे के साथ अप्राकृतिक यौनाचार की घटना को अंजाम दिया है। बच्चे के साथ यौनाचार करने के आरोपित हुक्म ठाकुर (24) को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले को लेकर नाबालिग लड़के की मां के आवेदन पर बिस्फी थाना में केस दर्ज किया गया है। दर्ज एफआईआर में बताया गया है कि आरोपित हुक्म ठाकुर नाबालिग लड़के को बहला फुसलाकर सुनसान जगह पर खड़ी एक गाड़ी के अन्दर ले गया। वहां बच्चे के साथ अप्राकृतिक यौन शोषण किया। पीड़ित लड़के की मेडिकल जांच कराई गई है। बच्चे की उम्र इतनी कम है कि उसकी आवाज भी साफ-साफ नहीं निकल रही थी। सूचना के बाद स्थानीय थानाध्यक्ष अविनाश कुमार मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। घटना को लेकर एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची और जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.