किशनगंज, अगस्त 18 -- ठाकुरगंज, निज संवाददाता।ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में सोमवार संध्या साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी 9वीं कक्षा का छात्र है। ठाकुरगंज थानाध्यक्ष अंजय कुमार अमन ने बताया कि सोमवार शाम पुलिस को सूचना मिली कि एक नाबालिग ने छह साल की बच्ची से दुष्कर्म किया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पहुंची और जांच शुरू की। जांच के बाद आरोपी को उसके घर से ही दबोच लिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी बच्ची को अकेले देखकर घुमाने के बहाने खेतों में ले गया। खेतों के समीप निर्माणाधीन मकान में उसने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और बच्ची को वहीं छोड़कर फरार हो गया। बच्ची के जोर-जोर से रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और परिजनों को सूचना दी। परिजन तुरंत बच्ची को ...