अमरोहा, मार्च 19 -- मुकद्दस रमजान के महीने में जहां बड़ों बुज़ुर्ग इबादत में लगे हुए है उनके साथ बच्चों में भी इबादत का अलग ही जज्बा देखने को मिल रहा है, मासूम बच्चों द्वारा कड़ी धूप और प्यास के बावजूद रोजा रखने की खबरें दिल जीत रही हैं। इसी कड़ी में बुधवार को मोहल्ला मजापोता निवासी 6 वर्षीय शनावर हुसैन ने अपनी जिंदगी का पहला रोजा रखकर मिसाल पेश की है। शनावर हुसैन ने पूरे दिन भूखे-प्यासे रहकर अल्लाह की इबादत की और शाम को अपने परिवार के साथ बेहद सादगी से इफ्तार किया। नन्हे शनावर के चेहरे पर रोजा मुकम्मल करने की खुशी साफ देखी जा सकती थी। इस उम्र में उनकी इस हिम्मत और सब्र की हर कोई तारीफ कर रहा है। शनावर के रोजा रखने की खबर जैसे ही आसपास फैली, उनके वालिद (पिता) अजीम जैदी को बधाई देने वालों का तांता लग गया। रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.