उरई, मार्च 28 -- कालपी। संवाददाता कृषकों को उनकी उपज का समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद के लिए विभाग एजेंसियों के अलावा अलग-अलग स्थानों में आधा दर्जन सरकारी क्रय केंद्रों को स्थापना की जा रही है। सरकारी केन्द्रों में निर्धारित 2585 रुपए प्रति कुंटल की दर से गेहूं की खरीद 1 अप्रैल से शुरू हो जाएगी। केंद्रों के प्रभारी के द्वारा केंद्र में कृषकों की सुख सुविधाओं के लिए मुकम्मल व्यवस्था की जा रही है।जिला खाद्य विभाग अधिकारी गोविंद कुमार उपाध्याय के द्वारा स्थापित कराए गए केंद्रों को व्यवस्थित किया जा रहा है। मंडी सचिव सतीश चंद्र ने बताया कि कृषि उत्पादन मंडी समिति कालपी के परिसर में केंद्र प्रभारी रुचित प्रजापति की देखरेख में विपणन शाखा का गेहूं क्रय केंद्र स्थापित किया गया है। इसी प्रकार कदौरा विपणन शाखा कदौरा मंडी परिषद कदौरा रिंटू साहू, पी सी ...