हाथरस, जनवरी 1 -- हाथरस। विकास भवन स्थित सभागार में सीडीओ पीएन दीक्षित की अध्यक्षता में डीएलआईएमसी समिति की समीक्षा बैठक की गई। जिसमें बी-पैक्स सहकारी समितियों के डाटा कम्प्यूटरीकरण की जानकारी की गई। अब तक 6 बी-पैक्स समितियों का डाटा फीडिंग का काम पूरा हो चुका है। सभी डाटा फीड कर ई-पैक्स की श्रेणी में चयन होकर, उनके द्वारा कम्प्यूटर के माध्यम से कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है। केन्द्र सरकार की सहकारिता मंत्रालय द्वारा देश के सभी राज्यों की सहकारी समितियों के कार्य को पारदर्शी एवं सुगम बनाने के लिये पुरोनिधानित पैक्स कम्प्यूटराईजेशन योजनान्तर्गत प्रदेश सरकार द्वारा सभी बी-पैक्स को चरणबद्ध तरीके से कम्प्यूटराइज्ड किया जा रहा है। इस योजना के तहत जनपद की बी-पैक्स में कम्प्यूटराईजेशन योजनान्तर्गत प्रथम चरण में चयनित 19 एवं द्वितीय चरण की 16 बी-...