मधुबनी, जून 24 -- मधेपुर,निज संवाददाता। प्रखंड के भेजा थाने के करहारा गांव में प्रभात कुमार सिंह के घर पर छह सदस्यीय ड्रग इंस्पेक्टरों की टीम ने मंगलवार को जांच की। यह टीम एक गुप्त शिकायत के आलोक में यह जांच की। शिकायत में कहा गया था कि प्रभात कुमार सिंह बिना अनुज्ञप्ति के घर से अंग्रेजी दवाओं का बिक्री करते हैं। उनके घर पर हर्षिता फार्मा का बोर्ड लगा हुआ था। जिसमें डिस्टीब्यूटर एवं होलसेल अंकित है। डीआई की टीम में गोविंदर कुमार, किरण कुमारी, नीसी अलतोपनो, संगीता कुमारी, अजय कुमार राय एवं विकास गुप्ता शामिल थे। डीआई की टीम के साथ भेजा थाना के एसआई आनंद मोहन ठाकुर सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे। जानकारी के अनुसार, ड्रग इंस्पेक्टरों द्वारा प्रभात कुमार सिंह के मकान में बने आठ कमरों का बारी-बारी से तलाशी ली गयी। जिसमें ऊपरी तल के एक कमरा में...