अमरोहा, जून 17 -- अमरोहा। अंजुमन तहफ्फुज-ए-अजादारी की चुनाव प्रक्रिया लंबित होने के कारण इस साल भी मोहर्रम के जुलूस प्रशासन द्वारा गठित छह सदस्यीय कमेटी की निगरानी में ही निकाले जाएंगे। डीएम डॉ. नितिन गौड़ ने अमरोहा शहर में मोहर्रम के जुलूसों के संचालन के लिए जिया एजाज नकवी, लियाकत अली, बाकर रजा नकवी, नदीम नकवी, शहजाद रजा व कासिम जैदी की कमेटी पर मुहर लगा दी है। जिया एजाज नकवी ने बताया कि कमेटी पुलिस-प्रशासन का पूरा सहयोग करते हुए सौहार्दपूर्ण माहौल में जुलूस व मोहर्रम से संबंधित अन्य आयोजन संपन्न कराएगी। गौरतलब है कि दो गुटों में विवाद के चलते अंजुमन तहफ्फुज-ए-अजादारी की चुनाव प्रक्रिया बीते तीन साल से लंबित है। यह भी पढ़ें- मोहर्रम पर प्रशासन से सुरक्षा व सफाई व्यवस्था की मांग जिसके चलते प्रशासन द्वारा कमेटी गठित करते हुए मोहर्रम से जुड...