भागलपुर, दिसम्बर 8 -- नारायणपुर प्रखंड के सभी छह संकुल केंद्रों पर रविवार को महिला अक्षर आंचल योजना के तहत बुनियादी साक्षरता परीक्षा आयोजित की गई। इसमें कुल 568 महिलाओं ने भाग लिया। परीक्षा सभी संकुलों में संबंधित प्रधानाध्यापक की देखरेख में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। शिक्षा सेवक अली राजा ने बताया कि सभी टोला सेवक और तालमी मरकज के 34 सेवक मौजूद रहे तथा परीक्षा सुचारु रूप से संपन्न हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...