प्रयागराज, अप्रैल 7 -- उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग में मंगलवार को बैठक हुई। इसमें विज्ञापन संख्या-51 के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती की दोबारा परीक्षा 18 और 19 अप्रैल को कराने का निर्णय लिया गया। आगरा, मेरठ, लखनऊ, प्रयागराज, गोरखपुर और वाराणसी के 53 केंद्रों पर परीक्षा होगी। आयोग के उपसचिव की ओर से जारी सूचना के अनुसार परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 9:30 से 11:30 बजे और दूसरी पाली दोपहर 2:30 से 4:30 बजे तक रहेगी। परीक्षा से संबंधित विस्तृत जनपदवार सूचना आयोग की वेबसाइट uppesc.up.gov.in पर 8 अप्रैल को उपलब्ध होगी। अभ्यर्थी अपने आवेदन क्रमांक के माध्यम से लॉगिन कर परीक्षा जनपद की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आयोग ने स्पष्ट किया है कि किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश पत्र डाक से नहीं भेजा जाएगा। प्रवेश पत्र 15 अप्रैल से आयोग की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.