पूर्णिया, मार्च 11 -- हरदा, एक संवाददाता। मरंगा पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर शराब के नशे में पाए गए छह लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। प्रभारी थानाध्यक्ष अरबिंद कुमार ने बताया कि मद्य निषेध कानून के तहत कार्रवाई करते हुए पश्चिम बंगाल निवासी जयतो महतो और विकास राय, नेवालाल चौक निवासी संजय शर्मा व राज कुमार शर्मा, कसबा निवासी पंकज कुमार तथा सदर थाना क्षेत्र निवासी रामानुज राम को गिरफ्तार किया गया। सभी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में शराबबंदी कानून के पालन को लेकर लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...