देवघर, मार्च 10 -- हर्दला कुंड देवघर करिश्मा उत्सव पैलेस में भारत विकास परिषद देवघर शाखा द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नारी वंदन समारोह-सशक्त महिला सम्मान 2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद एवं भारत माता के तस्वीर के समक्ष पुष्पांजलि, दीप प्रज्वलन तथा वंदे मातरम् गायन के साथ हुआ। शाखा अध्यक्ष आलोक मल्लिक ने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी को शक्ति, करुणा और संस्कार की प्रतीक माना गया है। समाज के निर्माण और प्रगति में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है। उन्होंने कहा कि भारत विकास परिषद का उद्देश्य समाज में सेवा, संस्कार और राष्ट्रभावना को सुदृढ़ करना है तथा नारी शक्ति का सम्मान इसी भावना का प्रतीक है। मौके पर देवघर जिले की छह विशिष्ट महिलाओं को उनके-अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.