गुड़गांव, जनवरी 13 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। गुरुग्राम पुलिस ने विदेशी नागरिकों के ठहराव से जुड़े नियमों के उल्लंघन के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए एक फ्लैट मालिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने नियमों की अनदेखी करते हुए छह विदेशी नागरिकों को बिना सी-फॉर्म भरे और पुलिस को सूचित किए बिना अपने फ्लैट में ठहराया था। पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा के निर्देशों पर शहर में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को थाना राजेंद्रा पार्क की पुलिस टीम ने सेक्टर-107 स्थित एमथ्रीएम वुडशायर सोसायटी में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने एक फ्लैट में छह विदेशी नागरिकों को मौजूद पाया। जब फ्लैट मालिक से विदेशी नागरिकों के ठहराव से जुड़े दस्तावेजों और सी-फॉर्म की मांग की गई, तो वह कोई भी संतोषजनक जवाब या वैध दस्तावेज पेश ...