धनबाद, अप्रैल 2 -- धनबाद। धनबाद क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में ईस्ट कुमारडुबी क्रिकेट ग्राउंड में ए डिवीजन टी-20 में मिनी एनआरसी क्लब ने भास्कर क्रिकेट अकादमी को छह विकेट से हराया। टॉस जीतकर मिनी एनआरसी क्लब ने पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भास्कर क्रिकेट अकादमी ने 16.5 ओवर में नौ विकेट खोकर मात्र 77 रन बनाए। भास्कर राय ने 22 और सौरभ मंडल ने 11 रन बनाए। शिवेश कुमार ने नौ रन देकर तीन विकेट, अंकित सिंह ने 21 रन देकर दो विकेट और मो फरहान ने नौ रन देकर एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा कर मिनी एनआरसी क्लब ने मात्र 6.2 ओवर में तीन विकेट खोकर 80 रन बना लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.