सीतामढ़ी, अप्रैल 21 -- पुपरी। कोर्ट द्वारा निर्गत वारंट के तहत पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर आधा दर्जन वारंटी को गिरफ्तार कर लिया है। एसआई आनन्द कुमार सिंह, अजय पासवान, हीरा भारती व विपुल कुमार ने पुलिस बल के साथ छापेमारी की है। छापेमारी में मधुबनी वार्ड 07 के शिवचन्द्र साह का पुत्र मुकेश साह, बेदौल वेदिया टोल वार्ड 18 के लखन राय का पुत्र दिनेश कुमार, बेदौल गोट वार्ड 13 के मोतिबुल खान का पुत्र फिरोज खान, रामपुर पच्चासी के शिवजी महतों का पुत्र अवलेश कुमार, नारायणपुर के भविक्षण मुखिया का पुत्र योगेंद्र मुखिया व जयचंद्र प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार वारंटियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.