मथुरा, मई 18 -- स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत मथुरा ब्लाक क्षेत्र की ग्राम पंचायत भदाल इच्छा में छह वर्ष पूर्व शुरू हुआ सामुदायिक शौचालय का निर्माण अब तक पूरा नहीं हो सका है, जबकि इसके निर्माण में दो पंचवर्षीय योजनाओं में 7.50 लाख रुपए खर्च कर दिए हैं। यह प्रकरण मुख्य विकास अधिकारी की संज्ञान में आने पर उन्होंने तुरंत दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश डीपीआरओ को दिए। जिस पर गांव प्रधान व पंचायत सचिव से स्पष्टीकरण मांगा है। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, मनरेगा एवं वित्त आयोग मद से ग्राम पंचायत भदाल इच्छा में वर्ष 2020-21 में सामुदायिक शौचालय का निर्माण कार्य शुरू हुआ था। यह भी पढ़ें- दरवाजों के बाहर बह रहा नाबदान,लोगों में आक्रोश तत्कालीन पंचायत सचिव रघुवीर सिंह के कार्यकाल में इस पर कुल 4.79 लाख रुपये खर्च किए गए थे। इसके बाद भी इसका निर्म...