खगडि़या, मार्च 29 -- खगड़िया । हिन्दुस्तान टीम जिले के चौथम प्रखंड अंतर्गत नवादा और खरैता घाट के बीच बागमती नदी पर पुल का निर्माण छह वर्ष बाद भी पूरा नहीं हो सका है। उल्लेखनीय है कि इस उच्च स्तरीय पुल के निर्माण का शिलान्यास कार्य जून 2019 में 13 करोड़ की लागत से किया गया था। मात्र तीस महीने के अंदर पुल का निर्माण कार्य पूरा किया जाना था, लेकिन छह वर्ष से अधिक समय गुजर चुका है। लेकिन अब तक पुल का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया है। जिस कारण आज भी लोगों को नावों की सवारी करनी पड़ रही है। नाव पर किराया देना पड़ता है। सिर्फ नदी पार करने में समय भी काफी लग जाता है। हालांकि पुल निर्माण कर रही कंपनी के अधिकारियों की मानें तो पुल का निर्माण कार्य 80 प्रतिशत पूरा हो चुका है। इस वर्ष के अंत तक पुल का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। पुल बन जाने से दि...