दुमका, जून 6 -- जामा। जामा थाना पुलिस ने वर्ष 2019 के एक पुराने आपराधिक मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, जामा थाना कांड संख्या 62/19, धारा 323, 341, 307, 504 एवं 506 भादवि से संबंधित मामले में न्यायालय द्वारा निर्गत गैर-जमानती वारंट के आधार पर आरोपी विष्णु कुमार साह उर्फ छोटू साह 32 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।आरोपी जामा थाना क्षेत्र के आसनजोर गांव का निवासी है। पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर सुरक्षा बल के साथ माननीय सत्र न्यायाधीश, दुमका की अदालत में प्रस्तुत करने के लिए भेज दिया। जामा थाना पुलिस ने बताया कि न्यायालय के आदेश के अनुपालन में कार्रवाई करते हुए फरार वारंटी को गिरफ्तार किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...