छह वर्षीय मासूम को एयरगन का छर्रा लगा, हालत गंभीर
शाहजहांपुर, मई 8 -- तिलहर। तिलहर क्षेत्र के गांव कपसेड़ा में गुरुवार सुबह छह वर्षीय मासूम एयरगन का छर्रा लगने से घायल हो गया। घायल बच्चे को परिजनों ने निजी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। फरीदपुर, बरेली निवासी कार्तिक उर्फ कान्हा शर्मा पुत्र अशोक शर्मा पिछले करीब चार वर्षों से अपनी ननिहाल कपसेड़ा गांव में रह रहा है। परिवार वालों के अनुसार उसके मामा सोनू शर्मा पीडब्ल्यूडी विभाग में कर्मचारी हैं और कान्हा गांव के चंदन लाल विशाल इंटर कॉलेज में पढ़ाई करता है। गुरुवार सुबह करीब पौने आठ बजे कान्हा गांव की एक किराना दुकान पर बिस्कुट लेने गया था। यह भी पढ़ें- संदिग्ध हालात में मासूम को लगा एयरगन का छर्रा, हालत गंभीर इसी दौरान दुकान पर मौजूद गांव के मो. युनूस ने एयरगन से फायर कर दिया। छर्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.