औरैया, मार्च 5 -- औरैया। शहर के एक मुहल्ले में एक छह वर्षीय बालिका से दुष्कर्म का प्रयास किया गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बालिका को डाक्टरी परीक्षण के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया। शहर के एक मुहल्ला निवासी पीड़ित पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि बुधवार की दोपहर उसकी छह वर्षीय पुत्री होली के त्यौहार पर रंग अबीर खेलने के बाद नल पर पानी से सफाई कर रही थी। तभी मोहल्ले का ही एक शादी शुदा युवक उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने घर पर ले गया। और उसके कपड़े उतार कर अश्लील हरकत करने लगा। बालिका के चीख-पुकार मचाने पर युवक भाग गया। घर वालों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर कोतवाली से भारी पुलिस फोर्स पहुंच गई। पीड़ित पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...