बक्सर, अगस्त 12 -- पेज तीन के लिए ----- बक्सर, विधि संवाददाता। पॉक्सो के विशेष न्यायाधीश अमित शर्मा ने छह वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के आरोपित सिमरी के डुमरी निवासी सुभाष कमकर के पुत्र अरुण कमकर को सुनवाई पूरी करने के बाद दोषी करार दिया है। विशेष लोक अभियोजक सुरेश सिंह के अनुसार घटना 16 अगस्त 2023 की है। छह वर्षीय पीड़िता करीब तीन बजे शाम शौच के लिए जा रही थी। इसी दौरान आरोपित ने रुपये का लालच देकर उसे बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घर लौटने के बाद पीड़िता ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद सिमरी थाना कांड संख्या 283/2023 दर्ज की गई। इस मामले में सुनवाई के दौरान प्रस्तुत साक्ष्यों के आधार पर न्यायालय ने आरोपित को भादवि की धारा 376(AB) और पॉक्सो एक्ट की धारा 4 एवं 6 के तहत दोषी पाया। न्यायालय में सजा के बिंदु पर 21 अगस्त 2026 क...