रांची, अगस्त 23 -- कांके, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र में छह वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने 50 वर्षीय शमीम अंसारी को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में बच्ची के पिता ने कांके थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी के अनुसार, बच्ची गांव के चौक स्थित शमीम अंसारी की पान दुकान पर केक लेने गई थी। आरोप है कि दुकान पर बच्ची के साथ गलत तरीके से छेड़छाड़ की गई। घटना की जानकारी बच्ची ने परिजनों को दी, जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस से की गई। कांके पुलिस ने शिकायत के आधार पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी को सोमवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...