रांची, अगस्त 23 -- कांके, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र में छह वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस ने 50 वर्षीय शमीम अंसारी को गिरफ्तार किया है। बच्ची के पिता ने कांके थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी के अनुसार, बच्ची गांव के चौक स्थित शमीम अंसारी की पान दुकान पर केक लेने गई थी। आरोप है कि दुकान पर बच्ची के साथ छेड़छाड़ की गई। घर लौटने पर बच्ची ने परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस से शिकायत की गई। कांके पुलिस ने शिकायत के आधार पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, आरोपी को सोमवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...