बदायूं, अप्रैल 11 -- अस्पताल के पास से छह साल की बच्ची को अगवा कर दरिंदगी करने वाले आरोपी को नाबालिग बताने पर परिजनों व गांव के लोगों में आक्रोश फैल गया। आक्रोशित लोगों ने बदायूं-बिजनौर हाईवे पर जाम लगा दिया। आरोप था कि पुलिस आरोपी को नाबालिग दिखाकर उसे राहत देने की कोशिश कर रही है। लोगों के आक्रोश को देखते हुए बिल्सी कोतवाली के अलावा पांच स्थानों की पुलिस, सीओ और एसडीएम मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने लोगों को समझाकर करीब ढाई घंटे बाद जाम खुलवाया। हालांकि, पुलिस ने आधार कार्ड के अनुसार आरोपी को बालिग पाया और उसे जेल भेज दिया। गुरुवार शाम बिल्सी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में अस्पताल के पास से मासूम को एक युवक अगवा कर खेत में ले गया और उसके साथ युवक ने अपने साथी के सहयोग से दरिंदगी किया। किसी तरह युवक से छूटकर बच्ची अपने घर पहुंची तो उसने प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.