नई दिल्ली, मार्च 17 -- ::शर्मनाक:: नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। छावला इलाके में छह साल की बच्ची से दुष्कर्म की घटना सामने आई है। एक दुकानदार बच्ची को जबरन अपनी दुकान में बंद कर उसके साथ दुष्कर्म करता था। सोमवार को बच्ची ने अपने परिजनों को आपबीती बताई। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह ने बताया कि पीड़ित बच्ची अपने परिवार के साथ छावला इलाके में रहती है। परिवार में माता-पिता के अलावा एक छोटी बहन है। परिजन मजदूरी करते हैं। पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह सोमवार को इलाके में मौजूद स्कूल के बाहर अपनी छोटी बहन के साथ खेल रही थी। इसी दौरान दुकान वाले अंकल आए और उसे चीज देने की बात कहकर अपनी दुकान पर चलने के लिए कहा। बच्ची ने मना कर दिया। इसके बाद आरोपी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.