बदायूं, जून 6 -- बदायूं। शादी समारोह के दौरान छह वर्षीय बच्ची के अपहरण के मामले में पुलिस ने विवेचना पूरी कर आरोपी विजय के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। 10 फरवरी की रात हुई घटना में आरोपी को 17 फरवरी को गिरफ्तार किया गया था। जांच के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर चार्जशीट दाखिल की गई है। उझानी कोतवाली क्षेत्र की एक धर्मशाला में 10 फरवरी को आयोजित शादी समारोह के दौरान छह वर्षीय बच्ची का अपहरण कर लिया गया था। बच्ची अपने माता-पिता के साथ चचेरी बहन की शादी में शामिल होने आई थी। रात करीब एक बजे जयमाला कार्यक्रम के दौरान परिजन उसे कमरे में सुलाकर समारोह में चले गए। इसी बीच उझानी कस्बे की कृष्णा कॉलोनी निवासी विजय बच्ची को अपने साथ ले गया। बच्ची के गायब होने पर परिवार में हड़कंप मच गया और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने तत्काल तलाश शुरू की ...