हरदोई, जून 20 -- पिहानी। उस्मानपुर गांव निवासी नूरजहां ने शाहजहांपुर के तिलहर थानाक्षेत्र के मोहल्ला निशगंजा निवासी सोनू उर्फ मो. अफरोज, छक्कन, गुड्डी, रोशनी, सलीम व सवीना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप लगाते हुए बताया कि गत वर्ष उसकी शादी सोनू के साथ हुई थी। अतिरिक्त दहेज की मांग करते हुए ससुरालीजन प्रताड़ित करने लगे। मांग पूरी न होने पर पांच जून को उसके साथ मारपीट करते हुए तीन तलाक बोलकर घर से भगा दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...