मेरठ, जनवरी 10 -- शुक्रवार को एक कॉलोनी में अपने काम पर जा रही महिला के साथ आधा दर्जन लोगों ने उसे रोककर उसकी पिटाई की। महिला की मारपीट के दौरान उसकी बच्ची गटर में गिरने से बच गई। घायल महिला ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। मध्यप्रदेश की रहने वाली महिला शिवानी पत्नी कैलाश शुक्रवार को घायल अवस्था में कंकरखेड़ा थाने पर पहुंची। उसने बताया वह और उसके पति कासमपुर के पास निर्माणाधीन शिवाजी कॉलोनी में काम करते है और इसी कॉलोनी में रहते हैं। गुरुवार को उसका और उसके पति के बीच आपसी कहासुनी हो गई। जिस पर उसके पड़ोसी वैजयंती, पुष्पा, राधिका, परम, अखलेश, राजू उसके यहां पर आए दोनों के साथ गाली-गलौच की। शुक्रवार सुबह वह अपनी एक साल की बेटी काव्या को लेकर कॉलोनी में काम करने जा रही थी, उक्त सभी लोगों ने मारपीट और धक्का-मुक्की की। मारपीट के दौरान उसकी एक स...