देवरिया, फरवरी 17 -- तरकुलवा। क्षेत्र के एक गांव की युवती को रामपुर कारखाना के रोपनपुर निवासी शहनवाज अहमद बहला-फुसलाकर लेकर फरार हो गया है। इस मामले में पुलिस ने छह लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। आरोप है कि युवती अपने साथ एक लाख 15 हजार रुपये नकद व आभूषण भी लेकर गई है। पुलिस केस दर्ज करने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...