छह लोगों के मर्डर केस का दोषी तिहाड़ से आया बाहर, पुलिस कस्टडी में किया निकाह
संवाददाता, मई 26 -- UP News: दस साल दिल्ली के एक व्यापारी के परिवार के छह लोगों के हाई प्रोफाइल मर्डर केस में तिहाड़ जेल में सजा काट रहे सजायाफ्ता समौली गांव के रहने वाले वाजिद सोमवार को पुलिस हिरासत में 10 घंटे के पैरोल पर पैतृक गांव पहुंचा। जहां उसने मेरठ के पावटी अफजलपुर के रहने वाले नसीम अहमद अंसारी की बेटी यासमीन से निकाह किया। दोनों परिवार आपस में रिश्तेदार भी हैं। निकाह के बाद दिल्ली पुलिस आरोपी को वापस जेल लेकर चली गई। दस वर्ष पूर्व दिल्ली के रहने वाले फर्नीचर व्यापारी के परिवार के छह लोगों की उनके नौकर वाजिद ने अपने साथियों के मिलकर हत्या कर दी थी। व्यापारी और उसके दो पुत्रों की हत्या कर दिल्ली स्थित फ्लैट में गड्ढा खोदकर दबा दिया था। नौकर ने व्यापारी की पत्नी और दो बेटियों को मुजफ्फरनगर लाने के दौरान अपने समौली निवासी साथियों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.