संभल, दिसम्बर 1 -- हयातनगर थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर गुरुवार को हुई भीषण दुर्घटना ने पूरे क्षेत्र को गमगीन कर दिया था। रसूलपुर धतरा गांव के पास गुरुवार शाम पिकअप और कार की सीधी भिड़ंत में एक ही परिवार के छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। तीन दिन की लगातार जांच और निगरानी के बाद पुलिस ने आखिरकार हादसे के आरोपी पिकअप चालक को गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार शाम करीब 7 बजे बिसारू गांव निवासी रोहित अपने परिवार के साथ कार से भतीजे के नामकरण में शामिल होकर घर लौट रहा था। जैसे ही उनकी कार रसूलपुर धतरा गांव के पास पहुंची, सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने कार में सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार छह लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। दुर्घटना में रोहित की पत्नी रेनू, बेटी रिया, बेटा भास्कर, भाभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.