कानपुर, मार्च 18 -- उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन मंगलवार से शुरू हो गया। पहले दिन कहीं-कहीं उप प्रधान परीक्षकों ने 20-20 आदर्श कॉपियों का मूल्यांकन किया। सभी पांच सेंटरों के उप नियंत्रकों की जिला विद्यालय निरीक्षक ने बैठक ली और दिशा निर्देश दिए। पहली बार अंकेक्षण (ऑडिट) कार्य में प्रधानाचार्यों को लगाया गया है। बीएनएसडी इंटर कॉलेज, एबी विद्यालय और सुभाष इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट की करीब 3,19,869 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा। यहां 126 उप प्रधान परीक्षक (डीएचई) और 1,138 परीक्षक लगाए गए हैं। राजकीय इंटर कॉलेज चुन्नीगंज और डीएवी कॉलेज में हाईस्कूल की 3,20,000 कॉपियों का मूल्यांकन होगा। यहां 176 परीक्षक और 1746 शिक्षक तैनात किए गए हैं। बुधवार से विधिवत मूल्यांकन की शु...